पाकुड़ में युवाओं को बताया कानूनी अधिकार, नशे से दूर रहने और शिक्षा पर जोर

पाकुड़ में युवा विधिक सहायता माह के तहत कानूनी अधिकारों, नशे से दूरी और शिक्षा के महत्व पर विशेष शिविर का आयोजन. युवाओं को किया जागरूक.

संवाददाता, पाकुड़. झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से युवा विधिक सहायता माह के तहत सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश और डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ पैरा लीगल वॉलिंटियर कमला राय गांगुली, एएमपी जिला प्रभारी डॉ अजीजुर रहमान, माय भारत केंद्र के सहायक मो नूर आलम, एंडेवर एकेडमी युवा क्लब की सचिव जयश्री सिंह एवं इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेडएच विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

युवाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

कमला राय गांगुली ने युवाओं को उनके कानूनी अधिकार, निशुल्क कानूनी सहायता और किशोरों के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता का लाभ उठाने की अपील की.

डॉ अजीजुर रहमान ने युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा के महत्व को समझने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा समाज और देश के भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए.

जेडएच विश्वास ने समाज के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होकर समाजहित में योगदान देने का आह्वान किया.

मौके पर प्रिंस प्रकाश, फजर शेख, उदय कुमार, नीरज कुमार राउत समेत कई युवा मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >