प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 1.20 बजे की है. महेशपुर थाना क्षेत्र के चक्कूधारा निवासी नूर इस्लाम पीड़िता के घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गया. आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. शोर मचाने पर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया. पीड़िता के लिखित आवेदन पर अमड़ापाड़ा थाने में कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि आरोपी के मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में युवक गिरफ्तार
घटना बुधवार दोपहर करीब 1.20 बजे की है. महेशपुर थाना क्षेत्र के चक्कूधारा निवासी नूर इस्लाम पीड़िता के घर की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गया. आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
