योग दिवस को लेकर पूर्वाभ्यास जारी, बच्चों ने किये योग

पाकुड़. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शहर में पूर्वाभ्यास जारी है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शहर में पूर्वाभ्यास जारी है. स्थानीय योग भवन में योग प्रशिक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें विभिन्न विद्यालयों व संस्थाओं के बच्चे भाग ले रहे हैं. योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से 2 जून से लगातार योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं. प्रतिदिन करीब एक घंटे तक बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी जा रही है. साथ ही नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >