संवाददाता, पाकुड़. जिला जल एवं स्वच्छता समिति माहवारी स्वच्छता दिवस पर 28 मई से 4 जून तक जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता अभियान चला रही है. “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो ” अभियान के माध्यम से माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करने का प्रयास कर रही है. इस वर्ष अभियान की थीम “समानता एवं सुरक्षित निबटान ” है. इसके तहत महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, सुरक्षित स्वच्छता व्यवहार तथा उपयोग किए गये उत्पादों के सुरक्षित निबटान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, एसएचजी की महिलाएं एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से रैली निकाली जार रही है. मानव श्रृंखला, चित्रांकन प्रतियोगिता समेत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
माहवारी स्वच्छता को लेकर महिलाओं को किया जागरूक
पाकुड़. जिला जल एवं स्वच्छता समिति माहवारी स्वच्छता दिवस पर 28 मई से 4 जून तक जिलेभर में व्यापक जनजागरुकता अभियान चला रही है.
