युवतियों व महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर मोहा मन

पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में इस वर्ष भी भव्य दुर्गापूजा हुई.

कलश विसर्जन के साथ ही वैष्णवी दुर्गा मंदिर में दुर्गोत्सव संपन्न उपायुक्त ने भव्य पंडाल और स्वच्छता की सराहना की संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में इस वर्ष भी भव्य दुर्गापूजा हुई. नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति से पूजन-अर्चन के बाद गुरुवार को कलश विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव संपन्न हो गया. सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता मंदिर परिसर में उमड़ा रहा. पूजा-अर्चना के बाद कलश को गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराते हुए बांसलोई नदी तट तक ले जाया गया. बैंड-बाजे और भक्तिमय संगीत की लय पर महिलाएं, युवतियां और पुरुष थिरकते हुए नगर भ्रमण में शामिल हुए. जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. बांसलोई नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कलश का विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर विजयादशमी की बधाई दी. आपसी भाईचारे व सुख-समृद्धि की कामना की. डांडिया नृत्य ने बांधा समा महानवमी और विजयादशमी पर पूजा समिति की ओर से विशेष डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. गरबा की लय पर जमकर थिरकीं. डांडिया की छटा व तालबद्ध प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इससे पूर्व महाष्टमी पर उपायुक्त मनीष कुमार अमड़ापाड़ा पहुंचे थे. उनके साथ महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और सीओ औसाफ अहमद खां भी मौजूद थे. डीसी ने मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया. पुरोहित संदीप ओझा ने उन्हें तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा. सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति अमड़ापाड़ा के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पूजा समिति ने भव्य पंडाल निर्माण के साथ-साथ साफ-सफाई और सामाजिक संदेशों पर विशेष ध्यान दिया है. पंडाल परिसर में स्वच्छता, नारी शक्ति, शिक्षा का महत्व और पुलिस की अपील से जुड़े आकर्षक पोस्टरों को उन्होंने सराहा. इस अवसर पर समिति के सदस्य संजय भगत, नारायण भगत, ध्रुव भगत समेत कई लोगों ने मंदिर परिसर की समस्याओं से डीसी को अवगत कराया. जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया पूजा समिति के सरोज मंडल, संजय रजक, श्रीराम भगत, निखिल कुमार, राज आनंद, राहुल भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >