महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

पाकुड़. जिले में जनजातीय समुदाय की महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए शिविर लगाया गया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिले में जनजातीय समुदाय की महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीवीटीजी के तहत आयुष विभाग विशेष पहल कर रहा है. सोमवार को सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत में स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 41 किशोरियों और महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन और अंडरगार्मेंट वितरित किए गये. स्वास्थ्यकर्मियों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाये रखने, संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी. महिलाओं और किशोरियों को नियमित स्वच्छता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ सुजीत कुमार चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ अबू तालिब शेख, डॉ कुलेश कुमार और आयुष विभाग के कर्मी व सहिया मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >