Crime News : आपसी विवाद में पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या, आरोपी पति फरार

बेसगा पहाड़िया अपनी पत्नी बेदी पहाड़िन (25) को पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने के बहाने साथ ले गया. जैसे ही महिला नाला में पहुंची, आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया.

वारदात. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव की घटना जान बख्शने की लगाती रही गुहार महिला साड़ी से हाथ बांध कर पत्थर से कूच डाला कैप्शन- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व उपस्थित भीड़. प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में गुरुवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद में पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. जानकारी के अनुसार बेसगा पहाड़िया अपनी पत्नी बेदी पहाड़िन (25) को पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने के बहाने साथ ले गया. जैसे ही महिला नाला में पहुंची, आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया. जान बचाने के लिए महिला घर की ओर भागने लगी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में गिर गयी. इसके बाद आरोपी ने उसे पकड़ कर साड़ी से हाथ बांध दिया. जमीन पर गिराकर सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी. प्रत्यक्षदर्शी मवेशी चरा रहे बच्चों के अनुसार महिला आरोपी पति से जान बख्शने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसने एक नहीं सुनी और लगातार वार करता रहा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गयी है. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या की गयी है. आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >