महेशपुर में SIR-2026 की सुनवाई, 1,122 मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन

महेशपुर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 के तहत 1122 मतदाताओं के नोटिस की सुनवाई हुई. अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की.

प्रतिनिधि, महेशपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मंगलवार को महेशपुर प्रखंड के चार केंद्रों पर सुनवाई आयोजित की गयी. इस दौरान नौ मतदान केंद्रों से संबंधित कुल 1,122 मतदाताओं के मामलों की सुनवाई की गयी और उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन किया गया.

चार केंद्रों पर हुई सुनवाई

सुनवाई महेशपुर ब्लॉक परिसर, पंचायत भवन शहरग्राम, तेलियापोखर और बलियाडंगाल में आयोजित की गयी. विभिन्न केंद्रों पर अधिकारियों ने निर्वाचन नियमों के अनुरूप मतदाताओं को जारी नोटिस से जुड़े मामलों की सुनवाई की.

इस दौरान एलआरडीसी अमित कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव मौजूद रहे.

दस्तावेजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई

सुनवाई के दौरान मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच और सत्यापन किया गया. दस्तावेजों के आधार पर निर्वाचन नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की गयी.

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है.

मतदाताओं से सहयोग की अपील

निर्वाचन पदाधिकारियों ने मतदाताओं से SIR कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है.

उन्होंने अपील की कि नोटिस प्राप्त मतदाता समय पर सुनवाई में उपस्थित होकर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत पूरा किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >