विश्वकर्मा पूजा से पहले पाकुड़ बाजार में बढ़ी रौनक; मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है. पाकुड़ में बाजार सजने लगे हैं, मूर्तिकार मूर्तियों को अंतिम रूप दे रहे हैं. कारीगरों में उत्साह.

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालयों में विश्वकर्मा पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं. आगामी 17 सितंबर को होने वाली विश्वकर्मा पूजा को लेकर कल-कारखानों, गैराज, वर्कशॉप और तकनीकी संस्थानों में साफ-सफाई का काम तेज हो गया है. मशीनों और औजारों की सफाई के साथ उन्हें सजाने की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है.

बाजार में बढ़ी चहल-पहल

विश्वकर्मा पूजा को लेकर पाकुड़ के बाजार में भी रौनक बढ़ने लगी है. विभिन्न स्थानों पर पूजा सामग्री और सजावट के सामानों की दुकानें सज गयी हैं. मूर्तिकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पूजा सामग्री, फूल-माला और सजावटी सामान खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंचने लगे हैं.

दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है. पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारों की संख्या और बढ़ने की संभावना है.

बस स्टैंड से रेलवे यार्ड तक तैयारी तेज

शहर के बस स्टैंड, रेलवे यार्ड, हरिणडांगा, बाजार समिति समेत कई स्थानों पर हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है. इन स्थानों पर पूजा पंडाल और सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. पूजा समितियों के सदस्य आयोजन को बेहतर और आकर्षक बनाने में जुटे हुए हैं.

कारीगरों और मजदूरों में खासा उत्साह

विश्वकर्मा पूजा शिल्प, निर्माण और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है. इस दिन कारखानों, गैराज, वर्कशॉप और अन्य प्रतिष्ठानों में मशीनों, औजारों और उपकरणों की पूजा की जाती है.

पर्व को लेकर कारीगरों, मजदूरों और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है. वहीं बाजार में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारियों को भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >