ग्रामीणों को दी गयी कचरा निबटारे की जानकारी

जल सहिया रुक्मिणी देवी ने बताया कि हमारे गांव में प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंके. इससे पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है.

महेशपुर. उपायुक्त के निर्देश पर महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम के जल सहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा सार्वजनिक स्थान शहरग्राम में प्लास्टिक कचरा और प्लास्टिक का बोतल को अलग-अलग बोरा में रखने के लिए लोगों को जागरूक किया. जल सहिया रुक्मिणी देवी ने बताया कि हमारे गांव में प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंके. इससे पर्यावरण प्रदूषित हो जाता है. बीमारी से बचने के लिए हम अपना गांव सहित विद्यालय, आंगनबाड़ी, दुर्गा मंदिर सभी आम जगह को साफ-सुथरा रखें. वहीं जल सहिया ने लोगों को साफ-सफाई को लेकर लोगों को शपथ भी दिलायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >