महेशपुर में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, आवेदन देकर की जांच व कार्रवाई की मांग

महेशपुर के ग्रामीणों ने बिना डिग्री इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

महेशपुर : प्रखंड के मोहबोना, रामनाथपुर व कदमपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने सिविल सर्जन, उपायुक्त, स्वास्थ्य मंत्री और एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है.

बिना मान्यता प्राप्त डिग्री इलाज करने का आरोप

आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मुरारई-संतोषपुर निवासी जसीमुद्दीन शेख बिना मान्यता प्राप्त डिग्री और मेडिकल काउंसिल के पंजीकरण के एलोपैथिक इलाज कर रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित व्यक्ति की योग्यता और चिकित्सकीय पंजीकरण की जांच कराने की मांग की है.

गलत इंजेक्शन और दवाइयां देने का भी आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित क्लीनिक में गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है. मरीजों को कथित रूप से गलत इंजेक्शन और दवाइयां दी जाती हैं, जिससे कई मरीजों की स्थिति गंभीर होने का दावा किया गया है. ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

क्लीनिक की जांच और डिग्री सत्यापन की मांग

ग्रामीणों ने अधिकारियों से क्लीनिक की जांच करने, चिकित्सक की डिग्री और मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण का सत्यापन कराने की मांग की है. साथ ही जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >