ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा

गोल्डेन सिनेमा हॉल के समीप ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

महेशपुर. थाना अंतर्गत गोल्डेन सिनेमा हॉल के समीप ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. धराये युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के राजग्राम निवासी जियाऊल खान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सीलमपुर गांव निवासी बाबू शेख दो दिन पूर्व वाहन लेकर राजग्राम गये थे, जहां जियाउल खान से बातचीत के दरम्यान मोबाइल से बात करने की बात कहकर मोबाइल मांगा. आरोपी जियाऊल खान, बाबू शेख का मोबाइल लेकर बात करने की बहाना बनाते हुए मोबाइल लेकर फरार हो गया था. सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाबू शेख महेशपुर सिनेमा हॉल की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में मोबाइल चोर को पहचान लिया और उसे धरदबोचा और जमकर पिटाई कर दी. इधर घटना की सूचनापुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को पकड़कर अपने साथ थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >