मैपिंग किए गये मतदाताओं का शत-प्रतिशत करें सत्यापन : बीडीओ

हिरणपुर. घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बैठक हुई.

हिरणपुर. घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की. बैठक में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य त्रुटिरहित इलेक्टोरल रोल तैयार करना रहा. बैठक में बीडीओ ने मैप किए गए मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने, सरनेम अथवा सरनेम समूह का वेरिफिकेशन करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एएसडी सूची की जानकारी बूथ लेवल ऑफिसर के साथ-साथ बूथ लेवल एजेंट को भी होना अनिवार्य है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाय. इसके अलावा कलर वोटर लिस्ट के माध्यम से मतदाता सत्यापन कार्य को भी गंभीरता से करने के निर्देश दिए. बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को जनवरी के पहले सप्ताह तक निर्धारित सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >