प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा. पचुवाड़ा पंचायत अंतर्गत रांगा केवट टोला में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक घर के अंदर से करीब साढ़े पांच फीट लंबा जहरीला सांप निकला. इससे ग्रामीण अमन कुमार केवट के घर में दहशत फैल गयी और परिजन बाहर निकल आये. सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. सर्प विशेषज्ञ अशराफुल शेख घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घर के अंदर छिपे स्पेक्टेकल्ड कोबरा (गेहुअन) को सुरक्षित रेस्क्यू किया. सांप को डिब्बे में बंद कर सुरक्षित किया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. विशेषज्ञ ने बताया कि यह अत्यंत विषैला नाग होता है, जिसके फन पर चश्मे जैसा निशान पाया जाता है. इसका न्यूरोटॉक्सिक जहर तंत्रिका तंत्र पर तेजी से असर करता है, जिससे समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ को सूचना दें.
केवट टोला में घर में घुसा जहरीला कोबरा, किया रेस्क्यू
अमड़ापाड़ा. रांगा केवट टोला में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक घर के अंदर से करीब साढ़े पांच फीट लंबा जहरीला सांप निकला.
