नो एंट्री में घुसा भारी वाहन, छात्र बाल-बाल बचा, आक्रोश में रोड जाम

पाकुड़ शहर में नो एंट्री नियमों का उल्लंघन कर भारी वाहन स्कूल जाते बच्चों के करीब पहुंच गया, जिससे लोग आक्रोशित होकर बिरसा चौक पर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और नियम पालन न होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी। जिले में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन रोजाना नियमों की अनदेखी होती है। तेज रफ्तार वाहन बच्चों के लिए खतरा हैं और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। पुलिस ने समस्या से अवगत करते हुए जवानों की कमी स्वीकार की है और जल्द सुधार का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि, पाकुड़. गुरुवार को शहर में एक बड़ा हादसा टल गया जब नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर एक भारी वाहन इंदिरा चौक के पास स्कूल जा रहे छात्र के करीब पहुंच गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने बिरसा चौक पर करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये. उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा नो एंट्री लागू होने के बावजूद रोजाना दर्जनों भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात बहाल किया. गौरतलब है कि शहर में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक ही भारी वाहनों के शहर में प्रवेश की अनुमति है. बावजूद इसके, हर दिन नियमों की अनदेखी होती है. सुबह स्कूल समय में तेज रफ्तार वाहनों से बच्चों और अभिभावकों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है. साथ ही जाम की स्थिति भी आम हो गयी है. इन अव्यवस्थाओं के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है. जिला टास्क फोर्स की बैठकों में सुधार के निर्देश दिये जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अमल नहीं हो रहा है.

कहते हैं संबंधित अधिकारी

शहर में नो एंट्री के समय में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है.पुलिस जवानों की कमी थी. समस्या को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा.

जितेंद्र कुमार डीएसपी सह यातायात प्रभारी, जितेंद्र कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >