वैन को लेन बदलना पड़ा भारी, बस से जोरदार टक्कर में चालक-खलासी की मौत

फरक्का के बल्लारपुर के पास एनएच-12 पर बस और पिकअप वैन की आमने-सामने की टक्कर में चालक और खलासी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात हुई, जब धुलियान से फरक्का जा रही ‘लोकनाथ’ बस की टक्कर पिकअप वैन से हो गई। पिकअप वैन का चालक तेज रफ्तार और लेन बदलने के कारण यह हादसा हुआ। बस के आधा दर्जन यात्री हल्की चोटों के साथ बाल-बाल बच गए। घायल चालक और खलासी को बेनियाग्राम स्वास्थ्य केंद्र और फिर बहरामपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और पिकअप वैन को थाने ले गई। अधिकारी सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने की कार्रवाई कर रहे हैं।

फरक्का के बल्लारपुर में भीषण सड़क हादसा आधा दर्जन बस यात्री हुए घायल प्रतिनिधि, फरक्का. फरक्का थानांतर्गत बल्लारपुर के समीप एनएच-12 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जहां बस व पिकअप वैन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पिकअप वैन के चालक व खलासी की जान चली गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की देर रात्रि ””लोकनाथ”” नामक बस धुलियान से फरक्का की ओर यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी बीच बल्लारपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अचानक अपना लेन बदलते हुए बाएं से दाएं आ गयी और सामने से आ रही बस से जा भिड़ी. इस भयानक टक्कर की आवाज से रात की शांति भंग हो गयी और पिकअप वैन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस के भी सामने वाले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में बस के चालक व खलासी किसी तरह बाल-बाल बच गये, लेकिन बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आयी हैं. दुख की बात यह रही कि पिकअप वैन का चालक व खलासी दोनों ही इस दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गये. गंभीर स्थिति को देखते हुये उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बेनियाग्राम ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण वहां से तुरंत ही सदर अस्पताल बहरामपुर रेफर करना पड़ा. वहां चिकित्सकों की पूरी कोशिशों के बावजूद इलाज के क्रम में उन दोनों ने दम तोड़ दिया. इधर, पुलिस ने दोनों शवों को सम्मानजनक ढंग से बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है तथा घटनास्थल से क्षतिग्रस्त पिकअप वैन को हटाकर थाने ले गयी. अधिकारियों ने बताया कि मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >