छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बने उदय लखमानी

टीन बांग्ला छठ पूजा समिति की बैठक छठ पूजा को लेकर हुई.

पाकुड़. टीन बांग्ला छठ पूजा समिति की बैठक छठ पूजा को लेकर हुई. बैठक में कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष के रूप में उदय लखमानी को चुना गया. इसके अलावा बापी बर्मन को उपाध्यक्ष व रवि जायसवाल को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी. नवचयनित अध्यक्ष श्री लखमानी ने कहा कि आगामी छठ पूजा को लेकर छठ घाट पर साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी. छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था की जायेगी. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका प्रयास किया जायेगा. मौके पर जय नारायण भगत, संजय भगत, मोनू तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, मनोज पंडित, संतोष दास, चंदन राय, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज पंडित, जितेंद्र जायसवाल, विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुभाष गुप्ता, अंकित मंडल, मनोज बर्मन आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >