छापेमारी में चोरी की दो बाइकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो आरोपियों, जसीमुद्दीन शेख और साबीर शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी और उन्होंने पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की दो बाइक बरामद कीं। मामला तीन नवंबर को काबिलपुर से चोरी हुई बाइक की शिकायत पर दर्ज किया गया था। अनारूल शेख की शिकायत के आधार पर पाकुड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल बनाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। ये आरोपी हाट-बाजार क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं करते थे। छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार, तीन नवंबर को काबिलपुर से हीरो एचएफ डिलक्स बाइक (जेएच16डी/6549) चोरी हो गयी थी. इस संबंध में वाहन स्वामी, सीतापहाड़ी निवासी अनारूल शेख ने मालपहाड़ी ओपी में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर कांड संख्या 278/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गयी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल के सूती थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाग्राम के जसीमुद्दीन शेख (25) को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की. जसीमुद्दीन की निशानदेही पर उसके साथी, पश्चिम बंगाल के पाइकर थाना क्षेत्र के आमडोल निवासी साबीर शेख (23) को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी हाट-बाजार क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं करते थे. इस छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक गुड्डू यादव, भूदेव कुमार, आरक्षी शिवजी यादव, रोहित कुमार, मोतीलाल यादव और नीलेश यादव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >