67 केजी गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चला कर भबता बाजार के समीप वाहनों की जांच की.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चला कर भबता बाजार के समीप वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में सिलीगुड़ी से आ रहे छोटे वाहन को रोककर तलाशी लेने पर गाड़ी से करीब 67 केजी गांजा बरामद किया गया. गाड़ी में सवार मोहम्मद सूजन, मोहम्मद मनु को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों युवक सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों सिलीगुड़ी से हो दो बोरे में गांजा लादकर कोलकाता की तरफ जाने की फिराक में थे. इसी बीच पुलिस के हत्थे चढ़ गये. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >