गंगा में नहाने गये दो दोस्त डूबे, तलाश जारी

मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र के औरंगाबाद बालिका विद्यालय गंगा घाट पर नहाने गये दो दोस्त मंगलवार को डूब गये.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के सूती थाना क्षेत्र के औरंगाबाद बालिका विद्यालय गंगा घाट पर नहाने गये दो दोस्त मंगलवार को डूब गये. दोनों का उम्र 12-15 वर्ष के बीच है. जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी किशोर बकुल शेख (15) व बाबू शेख (12) प्रतिदिन की तरह नहाने गंगा घाट गया हुआ था. नहाने के क्रम में नदी के तेज प्रवाह में खुद को संभाल नहीं पाया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया. खबर मिलते ही घाट के आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों किशोर के शव को ढूंढने के लिए गोताखोर नदी में उतारा. समाचार लिखे जाने तक शव की तलाश जारी थी. इधर, इस घटना के बाद परिवारजनों में गहरा शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >