मालपहाड़ी पुलिस ने बहिरग्राम के पास की कार्रवाई पाकुड़. मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहिरग्राम के पास कागजात के अभाव में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है. ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि नियमित जांच के दौरान बहिरग्राम के पास से गुजर रहे बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया. चालक द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले को खनन विभाग को भेजा गया है.
कागजात के अभाव में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है.
