चारपाई पर चढ़ा जहरीला करैत, मासूम को डसा; इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे की गयी जान

पाकुड़िया के सरसाबांध गांव में चारपाई पर सो रहे तीन साल के बच्चे को करैत सांप ने डस लिया, इलाज के दौरान अस्पताल में मासूम की मौत हो गई. गांव में मातम पसरा है.

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के सरसाबांध गांव में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे करैत सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम सनी हेंब्रम की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सनी हेंब्रम अपने पिता मदन हेंब्रम के साथ चारपाई पर सोया हुआ था. इसी दौरान एक करैत सांप चारपाई पर चढ़ गया और बालक को डस लिया. सर्पदंश के बाद सनी रोने और चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर माता-पिता की नींद खुली. उन्होंने चारपाई के पास करैत सांप को रेंगते देखा, जिसे बाद में मार दिया गया.

इलाज के दौरान बालक की मौत

सर्पदंश के बाद परिजन तत्काल सनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट रेफर कर दिया गया. परिजन रात में ही उसे रामपुरहाट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह सनी की मौत हो गयी.

मासूम की मौत से गांव में पसरा मातम

बालक का शव मंगलवार की सुबह गांव लाया गया. शव पहुंचते ही स्वजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. माता-पिता समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बाद में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मंगलवार को बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >