अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन व्यक्ति घायल

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के तलवा पावर हाउस के पास पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात बाइक सवार तीन व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

पाकुड़िया. थाना क्षेत्र के तलवा पावर हाउस के पास पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर रविवार की देर रात बाइक सवार तीन व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस घटनास्थल पहुंची. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने प्राथमिक उपचार किया. सभी घायलों को रामपुरहाट रेफर कर दिया. जख्मी जयदेव सोरेन (26 वर्ष) सहित अन्य दो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जो महेशपुर से पाकुड़िया की ओर जा रहे थे. रास्ते में तलवा पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्वतः दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >