बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन पंचायत हुए सम्मानित

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला आयोजित हुई.

पाकुड़िया. प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर प्रखंड स्तरीय प्रसार कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में गरीबी मुक्त व बेहतर आजीविका, स्वस्थ पंचायत, बाल अनुकूल, सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सुरक्षित पंचायत विषयों पर चर्चा की गयी. अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन पंचायत राजपोखर, पाकुड़िया और पलियादाहा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उत्कृष्ट डेटा एंट्री कार्य के लिए कंप्यूटर सहायक विष्णु लाल यादव को भी सम्मानित किया गया. मौके पर प्रमुख कालिदास मरांडी, बीपीआरओ त्रिदीप शील, उप प्रमुख अर्चना देवी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, सायम अख्तर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >