हाथकाठी में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

हिरणपुर. प्रखंड के हाथकाठी स्थित मैदान में एएफसी क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

हिरणपुर. प्रखंड के हाथकाठी स्थित मैदान में एएफसी क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ झामुमो जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, युवा नेता सज्जाद अंसारी, नाजिर अंसारी आदि ने संयुक्त रूप से किया. प्रारंभिक मैच में अमरभीटा बी-7 ने जीतादो मिशन पाकुड़ को एक गोल से हराया. खेल जारी था. फाइनल में विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये, सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 7 हजार करके पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर कमेटी के सुमन सोरेन, संजय बास्की, जमीन सोरेन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >