टेंट के गोदाम में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के रेंजर आफिस के समीप ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है.

पाकुड़. थाना क्षेत्र के रेंजर आफिस के समीप ताला तोड़कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर हिरणपुर निवासी मृत्युंजय साहा ने थाने में लिखित शिकायत की है. इसमें शिकायतकर्ता ने उल्लेख किया गया है कि मेरी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है, जो रेंजर कार्यालय के समीप निजी भवन में केंद्र संचालित करती है. उसी स्थान पर मेरा टेंट का गोदाम भी है. गुरुवार की सुबह जब मेरी पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने गयी तो केंद्र एवं टेंट गोदाम का ताला टूटा पाया. साथ ही मेरे टेंट गोदाम से गमला, बाल्टी, नोका आदि सामान की चोरी कर ली गयी है. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से घटनास्थल की जांच की गयी है. प्रथम दृष्टया में यह प्रतीत नहीं होता कि वहां चोरी हुई है. पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >