गैंग रेप मामले में पीड़िता ने 11 लोगों को बनाया नामजद आरोपी

शहरपुर के निकट काजू बगान में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

हिरणपुर. शनिवार की देर शाम शहरपुर के निकट काजू बगान में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें 11 व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में नामजद आरोपी बनाया है. थाने में दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि अपने होने वाले पति के साथ दीदी के घर शहरपुर आयी थी. एक जून को शाम करीब साढ़े छह बजे अपने होने वाले पति के साथ शहरपुर निकट काजू बगान में घूमने के लिए निकली थी. इसके बाद लौटने के दौरान वहां कुछ लड़के पहुंच गये. उसमें से दो युवकों ने मेरे होने वाले पति को पकड़ लिया. वहीं अन्य चार युवकों ने मुझे काजू बगान की ओर लेकर चला गया, जहां चारों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. तत्पश्चात दो लड़के जो युवक मेरे पति को पकड़े हुए थे वे भी आकर दुष्कर्म किया. इस घटना के बाद सभी छह युवकों ने जगह बदलकर काजू बगान से हटाकर बगल के एक पोखरा के पास ले गया, जहां 6-7 अन्य लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. युवकों ने नग्न अवस्था में पीड़िता को रास्ते में छोड़ दिया. बताते चलें कि घटना के बाद नामजद दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया है. इधर, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >