संवाददाता, पाकुड़. एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. बैठक में उत्कृष्ट कार्य के लिए महेशपुर, पाकुड़िया, मुफ्फसिल, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, मालपहाड़ी ओपी एवं सिमलोंग ओपी प्रभारियों को जून 2025 से अब तक वारंट के निष्पादन में सराहनीय प्रदर्शन पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में ई साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण भी दिया गया. जिले में दर्ज मामलों, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी. मार्च में दर्ज 106 कांडों के मुकाबले 110 कांडों का निष्पादन किया गया है. शेष लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना और ओपी प्रभारियों को दिया गया. चोरी, गृहभेदन और छिनतई की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात्रि गश्ती और टाइगर मोबाइल द्वारा सघन जांच अभियान चलाने को कहा गया. अवैध कोयला, पत्थर और बालू खनन व परिवहन के खिलाफ छापेमारी करने निर्देश दिया गया. बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध और महिला अत्याचार जैसे विषयों पर स्कूल और कॉलेजों में जागरुकता अभियान चलाने को कहा गया
एसपी ने थाना प्रभारियों को किया सम्मानित
पाकुड़. एसपी निधि द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई.
