टोटो को टक्कर मारकर भाग रहा बालू लदा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराकर पलटा, खलासी घायल

लिट्टीपाड़ा के बासजोड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को टक्कर मारने के बाद भागते हुए दूसरे ट्रक से टकराकर पलट गया। हादसे में ट्रक का खलासी रोनी शेख गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पाकुड़ रेफर किया गया। टोटो चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-घरमपुर एनएच 333ए के समीप बासजोड़ी में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को टक्कर मारने के बाद भागते हुए दूसरे ट्रक से टकराकर पलट गया. घटना में ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या जेएच 10 पीए 8773 बालू लेकर लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मार्ग से होते हुए पाकुड़ जा रहा था. इसी दौरान डहरलहांगी के समीप ट्रक ने पीछे से एक टोटो को ठोकर मार दी, जिससे टोटो असंतुलित होकर पलट गया. हालांकि इस घटना में टोटो चालक को मामूली चोटें आईं. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर तेज रफ्तार से भागने लगा. इसी दौरान बासजोड़ी के पास आगे चल रहे ट्रक संख्या बीआर 09 सीए 9625 को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक का खलासी, जो पाकुड़ थाना क्षेत्र निवासी रोनी शेख है, गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया. उधर, पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >