पाकुड़िया. प्रखंड में गुरुवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश शुक्रवार शाम तक लगातार जमकर हुई. अचानक हुई इस बरसात से मौसम एकदम सुहाना हो गया. बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली. लगातार हुई बारिश से सड़क पर पानी बहने लगा. कहीं कहीं जल जमाव की स्थिति बन गयी, जिससे सड़क पर राहगीरों की परेशानी हुई. पाकुड़िया में लगने वाले साप्ताहिक हाट एवं हाट बाजार में खरीदारों की परेशानी बारिश की वजह से हुई. सड़क पर बह रहे गंदे पानी से लोगों को गली मोहल्ले की सड़कों में चलने में काफी परेशानी हो रही है. बहरहाल इस बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं. बारिश का पानी खेतों में भरने से किसानों को काफी फायदा होगा. किसान लक्ष्मण राय, मानिक राय, जुनास मरांडी, देविधन हेंब्रम आदि किसानों ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद होगा. शुक्रवार की सुबह 5 बजे से 4 घंटा बिजली बाधित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
