झामुमो की दबंगई से आम जनता त्रस्त : भाजपा जिलाध्यक्ष

पाकुड़ नगर. भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने सोमवार को जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इस दौरान झामुमो और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

पाकुड़ नगर. भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने सोमवार को जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता की. इस दौरान झामुमो और राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस अवसर पर जिला महामंत्री रूपेश भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी उपस्थित थे. प्रेस वार्ता में अमृत पांडेय ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर झामुमो का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका हैं. झामुमो नेताओं की दबंगई से आम जनता त्रस्त है और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में रांची में आयोजित केंद्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए पाकुड़ जिले से लाखों रुपये की अवैध वसूली की गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकुड़ नगर के धनुषपूजा इलाके में रहने वाले आदिवासी युवक बबलू बास्की की पुश्तैनी जमीन को झामुमो के एक नेता जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. जमीन भुजु बास्की के नाम से दर्ज है, जिसके उत्तराधिकारी बबलू बास्की हैं. प्रशासन भी पीड़ित की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है. भाजपा समाज के सजग प्रहरी के रूप में इस भ्रष्टाचार और अन्याय को जनता के बीच ले जाकर झामुमो की असलियत उजागर करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >