अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, बाल-बाल बचे सवारी

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी कार, बाल-बाल बचे सवारी

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. थाना क्षेत्र में राधानगर-पाकुड़िया सड़क पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार सोरला गांव के पास खेत में पलट गयी. राधानगर की ओर से आ रही कार (JH 04 Z 4881) नलहाटी से पोखरिया लौट रही थी, तभी मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे हादसा हुआ. घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि, सवार सभी बाल-बाल बच गये, उन्हें हल्की चोटें आयीं. ग्रामीणों ने घायलों को निकाला व पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क पर तीखे मोड़ पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >