प्रतिनिधि, पाकुड़. संस्था जन लोक कल्याण परिषद् एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह विश्व मुक्त अभियान के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहांत अभियान, 12 से 14 सितंबर 2025 के तहत शीतला मंदिर के पुजारियों ने बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया. मंदिर के पुजारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह एक अपराध है. बाल विवाह होने से बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसे रोकना अत्यंत आवश्यक है. शीतला मंदिर परिसर में बाल विवाह पूर्णतः प्रतिबंधित है. विवाह की अनुमति देने से पूर्व उम्र की पुष्टि तथा संबंधित प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि पाकुड़ को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है. जन लोक कल्याण परिषद् के सचिव सरोज कुमार झा ने बताया कि बाल विवाह मुक्त अभियान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत सहित दुनिया के सौ से अधिक देशों का साझा प्रयास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
