तैलिक साहू समाज ने सामाजिक उत्थान और विकास पर जोर

पाकुड़ में तैलिक साहू महासभा की बैठक संपन्न। समाज के उत्थान, संगठन विस्तार और प्रखंड व जिला कमेटी गठन के लिए बनाई गई भविष्य की रणनीति।

पाकुड़ : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पाकुड़ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम आनंद कॉलोनी स्थित राजू नन्दन साहा के आवास पर संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सुशील कुमार साहा ने की. बैठक में समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और सामाजिक कल्याण, विकास तथा उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को एकजुट करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की बैठकें आयोजित की जाएंगी. इसी क्रम में अगली बैठक 21 जुलाई को तलवाडांगा स्थित दीपक साहा के आवास पर आयोजित की जाएगी. बैठक में समाज के कल्याण के लिए जल्द ही प्रखंड एवं नगर कमिटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद जिला कमिटी का भी गठन किया जाएगा. कमिटी गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 30 जुलाई को आनंद कॉलोनी (बड़ी अलीगंज) स्थित राजू नन्दन साहा के आवास पर एक वृहद बैठक आयोजित होगी. बैठक में समाज के सभी गणमान्य लोगों से उपस्थित रहने की अपील की गई. साथ ही समाज के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीडियाकर्मियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इस अवसर पर अशोक कुमार साहा, श्रवण कुमार साहा, अनिल कुमार साहा, सहदेव कुमार साह, सुशील कुमार, जनार्दन साहा, भूतनाथ साहा, जय प्रकाश साह, राजू नन्दन साहा, काली चरण साहा, शिव प्रसाद साहा और राजेश कुमार साहा उपस्थित थे. अंत में सभाध्यक्ष ने पिछली बैठकों में लिए गए प्रस्तावों की समीक्षा की और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक के समापन की घोषणा की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >