दुष्कर्म के आरोप में किशोर को भेजा रिमांड होम

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत बहरामपुर थाने की पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक 16 वर्षीय किशोर को रिमांड होम भेज दिया है.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत बहरामपुर थाने की पुलिस ने एक 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक 16 वर्षीय किशोर को रिमांड होम भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, बहरामपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत की कि उनकी 15 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. शिकायत के आलोक में बहरामपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए नाबालिग बच्चा को हिरासत में लिया. उससे पूछताछ कर उसे रिमांड होम भेज दिया. मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी 2 महीने की गर्भवती है. पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >