गुरु गोष्ठी में शिक्षकों ने एमडीएम पर की चर्चा

प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में मंगलवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई.

हिरणपुर. प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में मंगलवार को मासिक गुरु गोष्ठी हुई. गुरु गोष्ठी में बीपीओ किशन भगत मौजूद रहे. गुरुगोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया. इस दौरान कई विषयों पर चर्चा की गयी, जिसमें मध्याह्न भोजन में उपस्थिति एवं प्रोजेक्ट रेल में उपस्थिति व अंतर, यू-डायस 2024-25, एसएमसी पुनर्गठन, एमडीएम एवं एनीमिया, चावल की अवशेष राशि आदि पर चर्चा की गयी. इसके अलावा प्रयास कार्यक्रम, ई कल्याण, पुस्तक वितरण ईवीवी में इंट्री, शौचालय, पेयजल आदि को लेकर भी चर्चा की गयी. मौके पर सीआरपी संजय जायसवाल, सुजीत चार, प्रधानाध्यापक द्वेतवादीन पांडे, शेखर शर्मा, दीपक साहा आदि शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >