सन्नी तिवारी बने एबीवीपी के जिला संयोजक

कोडरमा में 15 जून तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन जारी सूची में सन्नी तिवारी को पाकुड़ का जिला संयोजक तथा डॉ मनोहर कुमार को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

पाकुड़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश इकाई ने पाकुड़ इकाई के संगठनात्मक विस्तार एवं सुचारू संचालन के लिए नये पदाधिकारियों की घोषणा की है. कोडरमा में 15 जून तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन जारी सूची में सन्नी तिवारी को पाकुड़ का जिला संयोजक तथा डॉ मनोहर कुमार को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गयी. सन्नी तिवारी महेशपुर डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी हैं, जबकि डॉ मनोहर कुमार केकेएम महाविद्यालय के बीएड विभाग में प्राध्यापक हैं. नयी जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. जिला जनजातीय प्रमुख चंदन पहाड़िया, प्रदेश एसएफडी सह संयोजक गुंजन तिवारी, प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, पूर्व जिला संयोजक विकास कुमार दास ने शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >