कैरम प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के छात्रों ने लिया भाग

पाकुड़. राज प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

पाकुड़. राज प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड के 12 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया. अंडर-17 में रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय से रिया मंडल, काशिला विद्यालय से अहमद अवतार हुसैन, सीएम एक्सीलेंस ऑफ स्कूल से आलीशा परवीन, शाहाबाना खातून, हरिणडंगा उच्च विद्यालय से विक्रम कुमार मंडल, सोनू कुमार सिंह विजय रहे. वहीं अंडर-19 में मॉडल स्कूल काशीला से अमृत कुमार मिश्रा, मफीकुल आलम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से सुनीराम मुर्मू, आशा राय व सिमी राय विजय रही. वहीं यूपीजी पोचथोल से सुनीलाल मुर्मू विजय रहे. बीपीओ गणेश भगत ने बताया कि छात्रों की खेल के प्रति प्रतिभा निखारने को को लेकर कैरम प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है. सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. 14 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >