शहर में घूम रहे आवारा पशु, नप नहीं कर रही है कार्रवाई

पाकुड़. प्रतिदिन सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के रख रखाव के लिए शहर में कोई व्यवस्था नहीं है. ना ही नगर परिषद इसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है.

सड़क पर पशुओं के बैठे रहने से लग जाता है जाम

प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रतिदिन सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के रख रखाव के लिए शहर में कोई व्यवस्था नहीं है. ना ही नगर परिषद इसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रही है. आए दिन सड़कों पर आवारा पशु कुत्ता, गाय, बैल, बछड़े घूमते नजर आते हैं. स्थानीय लोगों की मानें तो पशुओं के कारण कई बार लोग घायल भी हुए हैं या सड़क पर घूम रहे जानवरों को बचाने के चक्कर में दुर्घटना भी हुई है. लिहाजा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नगर परिषद के अधिकारियों का हमेशा कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं है. और ना ही इसे रखने की कोई व्यवस्था है. आवारा पशुओं को रखने के लिए कांजी हाउस हुआ करता था लेकिन अब पाकुड़ में नहीं है.

शहर में लग जाता है जाम

आवारा पशुओं के सड़क पर रहने से कई बार जाम लग जाता है. कुत्ते और पशुओं के स्वच्छंद होकर सड़के पर घूमने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है. साथी दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है. इन पशुओं के कहीं पर भी खड़े हो जाने से यातायात बाधित हो जाता है. वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. यही नहीं ये पशु सड़क किनारे रखे कचरे के डब्बे के आसपास भी मंडराते हैं और कचरा डब्बे में फेंके खाद्य पदार्थ सड़क को गंदा करने का काम करते हैं.

कहते हैं स्थानीय

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद कार्रवाई नहीं करती है. नियमित रूप से इसे पकड़ कर रखने की व्यवस्था हो तो रोड पर नहीं दिखेंगे.

-गणेश कुमार आवारा पशु सड़कों पर नजर नहीं आए इसके लिए पहल होनी चाहिए. आवारा पशुओं से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

-दीपक पांडे

आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर परिषद के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है. महीने में अगर एक दो बार भी आवारा पशुओं को पकड़ पकड़वाया जाए तो लोगों के लिए परेशानी नहीं होगी.

-दीनदयाल गोस्वामी लोगों को अपने पशुओं को बांधकर रखना चाहिए. खासकर सब्जी बाजार, रोड समेत अन्य स्थानों पर खुले में पशु दिखते हैं इनके संरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए.

-हरीश खत्री

बोले अधिकारी

आवारा पशुओं को रखने की कोई व्यवस्था में वर्तमान में नहीं है. आम लोगों को परेशानी से निजात दिलाने को लेकर पब्लिक नोटिस जारी की जाएगी. पशु मालिकों से अपील है कि सड़क पर अपने पशुओं को खुला ना छोड़े. शहर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करें.

– अमरेंद्र चौधरी, नप पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >