कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना.

पाकुड़ नगर. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिस पर तनवीर आलम ने गंभीरता से विचार-विमर्श किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. बैठक के दौरान तनवीर आलम ने पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रहने और जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, राजकुमार भगत, देबू विश्वास, शाहीन परवेज, अब्दुल बासिर शेख, आमिर हमजा, मिर्जाहान विश्वास, डॉ. जोहोरुल इस्लाम, रामविलास महातो, ऐनुल हक, बिलाल शेख, फिरोज अली, शहनाज बेगम, नसीम आलम, जलालुद्दीन शेख, आंसरुल हक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >