प्रमुख : पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी, युवक की मौत

हालांकि मौत के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है.

नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा स्थित नंदीपाड़ा में होली के दिन हुई घटना प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा स्थित नंदीपाड़ा में बुधवार को चाकूबाजी की घटना में 40 वर्षीय देवराज सरकार उर्फ नेमुआ की मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. हालांकि मौत के सटीक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल देवराज सरकार को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता मेघनाथ सरकार ने बताया कि उनका पुत्र घर से बाहर निकला था. उसी दौरान पहले से घात लगाये करीब आठ से 10 हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि घायल के शरीर पर चार से पांच जगह चाकू से वार के निशान पाये गये. छाती सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें थीं. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी. डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन अधिक ब्लड निकल जाने के कारण उसकी मौत हो गयी. इधर, मृतक की पत्नी लता सरकार के आवेदन पर नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने पांच नामजद आरोपी आशीष मंडल, प्रवीण मंडल, खुदू मंडल, डैनी सरकार और महादेव कर्मकार समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह सभी आरोपी तलवाडांगा के बताये जा रहे हैं. थाना कांड संख्या 36/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >