स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस हाई अलर्ट : चोरी-लूट से लेकर नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अवैध खनन, मादक पदार्थों और लंबित मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पाकुड़ :: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जुलाई माह की मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी हुई. अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने की. एसपी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया.

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश

बैठक में बताया गया कि जुलाई में 100 कांड प्रतिवेदित हुए, जबकि 113 कांडों का निष्पादन किया गया. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, पॉक्सो एक्ट, आइटी एक्ट और एनडीपीसी एक्ट के मामलों में कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा चोरी, लूट, डकैती और गृहभेदन पर रोक के लिए नियमित गश्ती, अवैध पत्थर, कोयला एवं बालू के खनन-परिवहन के खिलाफ छापेमारी तथा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया.

समस्याओं के समाधान के लिए नियमित पुलिस सभा आयोजित करने का भी निर्देश

साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला अत्याचार, डायन प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ स्कूल, कॉलेज, हाट-बाजारों में जागरुकता अभियान चलाने को कहा. पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित पुलिस सभा आयोजित करने का भी निर्देश दिया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक उज्ज्वल साह, एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, एसडीपीओ पाकुड़ कुमार गौरव, पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >