30 जुलाई तक एसएमसी पुनर्गठन पूरा करने का निर्देश, ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन पर जोर

हिरणपुर बीआरसी में आयोजित बैठक में 30 जुलाई तक एसएमसी पुनर्गठन और ड्रॉपआउट बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) श्याम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीआरसी में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी सीआरपी एवं बीआरपी उपस्थित रहे. बैठक में बीपीओ ने सरकार के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन 30 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एसएमसी का पुनर्गठन प्रत्येक दो वर्ष में अनिवार्य रूप से किया जाता है, इसलिए सभी विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करें. विशेष नामांकन अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर डोर-टू-डोर अभियान चलाने तथा उनका पुनः नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए. बैठक में बताया गया कि जिन क्षेत्रों में आरोग्य मंदिर संचालित हैं, वहां तीन किलोमीटर के दायरे के विद्यालयों में चिकित्सा पदाधिकारी पहुंचकर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच करेंगे. साथ ही जिन विद्यालयों में सोशल ऑडिट होना है, वहां से दो सदस्यों का नाम सोशल ऑडिट टीम के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर संजय जायसवाल, सुजीत चार, प्रमोद भंडारी, अली हुसैन, खबीर अंसारी, सुजाता सरकार, नरेंद्र साहा, रुमीना यास्मीन, सुमित्र सेन सहित सभी सीआरपी एवं बीआरपी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >