दीदियों ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बनाई कार्ययोजना

चांचकी संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड सखी मंडल की वार्षिक आमसभा मंगलवार को हिरानन्दनपुर पंचायत भवन में हुई.

9 सितंबर फोटो संख्या-03 कैप्शन- कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी प्रतिनिधि, पाकुड़ चांचकी संकुल स्तरीय महिला प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड सखी मंडल की वार्षिक आमसभा मंगलवार को हिरानन्दनपुर पंचायत भवन में हुई. आमसभा में हिरानन्दनपुर, फरसा, भवानीपुर, चांदपुर, जयकिस्टोपुर, पृथ्वीनगर व चांचकी पंचायत की सखी मंडल की दीदियां शामिल हुईं. इस दौरान पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्य योजना बनाई गयी. बीपीएम उमेश कुमार व डीएम एसएमआइबी आशीष रंजन ने जेएसएलपीएस से चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने सखी मंडल और ग्राम संगठन की नियमित बैठक करने व महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की बात कही. छूटी हुई ग्रामीण महिलाओं को सखी मंडल से जोड़ने की भी बात कही. वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों, सखी मंडल व ग्राम संगठन की दीदियों को सम्मानित किया गया. मौके पर जिला परिषद पिंकी मंडल, बीएपी साबिना यास्मीन, सामुदायिक समन्वयक पॉलिना मुर्मू, पीआरपी खातिजा खातून, लेखापाल सायमा खातून, मुखिया निपू सरदार, सुभाष कुमार, सेतु देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >