कलश यात्रा के साथ बासमती में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

कलश यात्रा कथा स्थल से आरंभ होकर अमड़ापाड़ा बाजार पहुंची.

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा बासमती सड़क टोला में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया. इस अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयकारों के बीच पीले वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान मुस्तैद थे. कलश यात्रा कथा स्थल से आरंभ होकर अमड़ापाड़ा बाजार पहुंची. यहां नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालु शिव-पार्वती मंदिर घाट पहुंचे, जहां कलश में जल भरा गया. दो से आठ मई तक प्रतिदिन संध्या सात बजे से रात्रि 11 बजे तक कथा वाचन होगा. नौ मई को हवन-पूजन व दोपहर दो बजे से महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा. आयोजन को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, सचिव गोपी मंडल, कोषाध्यक्ष लोखाई पाल समेत ब्रजेश भगत, हिमांशु मंडल व सुधांशु मंडल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >