भगतपाड़ा से चोरी हुई स्कूटी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नगर थाना पुलिस ने भगतपाड़ा से चोरी हुई स्कूटी बरामद कर तीन आरोपियों शुभम प्रसाद, रोनी शेख और बिट्टू शेख को गिरफ्तार किया है। स्कूटी भगतपाड़ा बाल विद्यापीठ के सामने से चोरी हुई थी और केकेएम कॉलेज के पास पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम प्रसाद के खिलाफ पश्चिम बंगाल में छह चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं, जबकि रोनी और बिट्टू के खिलाफ पाकुड़ में तीन-तीन चोरी के मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और पुलिस टीम शामिल थी, जिन्होंने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर छापेमारी की। आरोपियों से पूछताछ में उनकी आपराधिक गतिविधियां सामने आईं।

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना की पुलिस ने बीते दिन भगतपाड़ा से चोरी हुई स्कूटी को बरामद कर लिया है. इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट मारग्राम निवासी शुभम प्रसाद, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेल पोखर निवासी रोनी शेख और जानकीनगर निवासी बिट्टू शेख शामिल हैं. नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि रविवार को भगतपाड़ा बाल विद्यापीठ के सामने से एक स्कूटी चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी. पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. बाद में उक्त स्कूटी के केकेएम कॉलेज के समीप होने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान स्कूटी बरामद की गयी और मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गयी, जिसमें उनके आपराधिक इतिहास का खुलासा हुआ. शुभम प्रसाद के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के छह मामले दर्ज हैं. रोनी शेख के विरुद्ध पाकुड़ नगर और मुफ्फसिल थाना में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं. बिट्टू शेख उर्फ जहांगीर के विरुद्ध भी पाकुड़ नगर और मुफ्फसिल थाना में तीन मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मिथुन रजक, राजीव कुमार राय समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >