पाकुड़ : पाकुड़ भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित एक होटल में संताल परगना प्रमंडल के मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र तथा संताल परगना प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की. बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना रहा. प्रदेश पदाधिकारियों ने मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान, बूथ समिति गठन, जनसंपर्क अभियान तथा संगठन की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे सशक्त इकाई बनाया जाए तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाए. प्रदेश नेतृत्व ने नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने और आम जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया. साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से संचालित करने का आह्वान किया. बैठक के दूसरे सत्र में पाकुड़, दुमका और साहिबगंज जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग समीक्षा बैठकें भी हुईं. नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो, दुमका जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल, पाकुड़ जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू, साहिबगंज जिलाध्यक्ष गौतम यादव समेत संताल परगना के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
संताल परगना प्रमंडल के मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

संबोधित करते प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व उपस्थित कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
Copied link
पाकुड़ में भाजपा की संताल परगना प्रमंडल स्तरीय बैठक आयोजित। प्रदेश संगठन महामंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने के दिए निर्देश।