सहियाओं को मिला नियमित टीकाकरण का प्रशिक्षण

महेशपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित प्रतिरक्षण को लेकर सहिया, सहिया साथी व बीटीटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ.

महेशपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित प्रतिरक्षण को लेकर सहिया, सहिया साथी व बीटीटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ. प्रशिक्षण के अंतिम दिन पांच क्लस्टरों की सहिया, सहिया साथी व बीटीटी शामिल हुईं. प्रशिक्षक डब्ल्यूएचओ के मॉनिटर सलीम शेख व अताउर रहमान ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित टीकाकरण के तरीके बताए गए. मौके पर सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कू, बीएम शैलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >