विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के बताये नियम

विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के बताये नियम

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला परिवहन कार्यालय की ओर से बुधवार को रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुष पूजा में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सड़क सुरक्षा टीम ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी के सभी आवश्यक नियमों की जानकारी दी. सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क दुर्घटना से संबंधित मुआवजा योजना और अन्य प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया. साथ ही तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, नशीले पदार्थों का सेवन न करने, हेलमेट का उपयोग करने और वाहन के साथ आवश्यक कागजात रखने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

RAGHAV MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >