सेवानिवृत्ति खिलाड़ियों को मिलेगी पेंशन, विभाग ने मांगे आवेदन

पाकुड़. सेवानिवृत्ति खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. सेवानिवृत्ति खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. ऐसे सेवानिवृत्ति खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स, विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप व राष्ट्रीय खेलों में पदक जीता हो अथवा भाग लिया हो खेल नीति 2022 के तहत राज्य सरकार पेंशन शुरू करेगी. इसके लिए राज्य सरकार के खेल निदेशालय की ओर से जिला खेल पदाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है. जिला खेल विभाग ने खिलाड़ियों से आवेदन मांगे हैं. जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि राज्य या जिले के वैसे खिलाड़ी जो अब खेल से नहीं जुड़े हैं, सेवानिवृत हो गए हैं उनके लिए राज्य सरकार के खेल निदेशालय की ओर से जल्दी पेंशन योजना शुरू की जायेगी. इसे लेकर पत्र प्राप्त हुआ है. बताया कि अब तक पाकुड़ जिले से एक भी खिलाड़ी नहीं पाए गए हैं. कहा कि इस योजना से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा. सेवानिवृत्ति के बाद कई खिलाड़ियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े यह मासिक पेंशन योजना उनको सहारा देने का काम करेगी. बताया कि अबतक खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कैश अवार्ड व सम्मानित करने की नीति रही है.

40 वर्ष के नॉन एक्टिव खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा

जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि योजना का लाभ वही खिलाड़ी उठा सकते हैं, जो अब खेल छोड़ चुके हैं और जिनका उम्र कम से कम 40 वर्ष हो चुका है. हालांकि चोट या गंभीर बीमारी या शारीरिक विकलांगता के कारण समय से पहले खेल से दूर हुए खिलाड़ियों के आयु में अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी जायेगी. वही जिला खेलकूद विभाग ने जिले के खिलाड़ियों से आवेदन देने की अपील की है. बताया कि आवेदन कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAGHAV MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >